Tuesday, May 3, 2011

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: कृष्ण गुम्बर

सिरसा,(थ्री स्टार): कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि कांगे्रस आज किसी भी वर्ग के लोगों को लूटने से नहीं चूक रही है। इस मौजूदा सरकार ने घोटाला की सारी हदे पार कर दी है। हैरत की बात है कि इतने भ्रष्टाचार के मामले सामने आने पर भी ये सत्ता में मौजूद लोग अपने आप को जन हितैशी बता रहे है। ये बात इनेलो के जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण गुम्बर ने जारी एक बयान में कही। गुम्बर ने सरकार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो हरियाणा भर में व्यापारियों को गुंडो द्वारा आंतकित किया जा रहा है। वहीं पर सरकार द्वारा व्यापारियों पर टैक्स लगाकर उनके व्यापार व उद्योगों को बंद करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। इस षडयंत्र को व्यापारी वर्ग सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि दाल, तेल व अन्य खाद्य वस्तुओं पर वैट बढ़ाने से महंगाई और बढ़ेगी और आम आदमी दाल-रोटी को भी तरस जाऐगा। उन्होंने कहा कि सिरसा के व्यापारी आगामी आज इनेलो द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे और सरकार के विरुद्ध ईंट से ईंट बजा देंगे। उधर इनेलो के युवा नेता महावीर बागड़ी ने कार्यकत्र्ताओं को प्रदर्यान में पहुंचने की अपील करते हुए कहा है कि इनेलो कांग्रेस की जनविरोधी नीति को लागू नहीं होने देगी और प्रदेश की जनता से हो रहे शोषण का गिन-गिन कर बदला लेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो ने अपने शासनकाल के दौरान जनहित को सर्वोपरि रखा है। अपने शासनकाल के दौरान इनेलो ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं बना कर उन्हें लागू की जिसने लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई। अब प्रदेश के लोग मौजूदा सरकार से तंग आकर इनेलो की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जननायक ताऊ देवी लाल न केवल गरीबों, पिछड़ों, किसानों एवं मजदूरों के सच्चे मसीहा थे बल्कि उनके दिल में ग्रामीण विकास करने की एक तड़प भी थी। उन्होंने कहा कि देवी लाल ने ग्रामीण लोगों में राजनीतिक चेतना जागृत की जिसके परिणाम स्वरुप ही अनेक गरीब वर्ग के लोगों को राजनीति में आने व विधानसभा में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इनेलो के दोनों नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को 4 मई को पूरे हरियाणा में होने वाले इनेलो पार्टी के सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने को कहा। इनेलो पार्टी का यह प्रदर्शन मुख्यतौर से हरियाणा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है। यह जनविरोधी नीतियां जैसे वैट में बढ़ोतरी, किसानों को बिजली, पानी, खाद, बीज के भाव में बढ़ोतरी, किसानों को बिजली की आपूर्ति का अभाव, सर्कल रेटों में बेतहाशा वृद्धि तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 1500 रुपये न मिलना इत्यादि। सभी हल्का निवासियों को अनुरोध है कि वे एकजुट होकर इस प्रदर्शन को एक विशाल प्रदर्शन का रूप देकर सफल बनायें और हरियाणा सरकार को इन किसान विरोधी, मजदूर विरोधी तथा कमेरा वर्ग विरोधी जन नीतियों से अवगत करायें।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP