Tuesday, May 3, 2011

केन्द्र व राज्य सरकारों के बेहतरीन समन्वय ने हरियाणा प्रदेश को विकास की नई गति प्रदान की:बैनीवाल

सिरसा,(थ्री स्टार): केन्द्र व राज्य सरकारों के बेहतरीन समन्वय ने हरियाणा प्रदेश को विकास की नई गति प्रदान की है। कांग्रेस नेता कुलवंत राय बैनीवाल ने जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान चलाते हुए यह संदेश दिया। बैनीवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह का माहौल है और हरियाणा के लोग मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की कार्यप्रणाली से प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य चल रहे हैं और केन्द्र सरकार भी हरियाणा के लोगों के लिए निरंतर विकास सुविधाएं प्रदान कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गांधी के मार्गदर्शन में हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने विकास गाथा के नए पन्ने सृजित किए हैं। बैनीवाल ने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार निरंतर विकास कार्य करती रहेगी।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP