आरएसओ ने चलाया यातायात नियंत्रण अभियान
37 वाहनों के काटे चालान
सिरसा,(थ्री स्टार): रोड सेफ्टी आरगेनाइजेशन (आरएसओ) और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से चलाए गए यातायात नियंत्रण अभियान के तहत 37 वाहनों के चालान काटे गए जबकि एक वाहन को इंपाउड किया गया।
यह जानकारी देते हुए आरएसओ के उपाध्यक्ष अमित चुघ ने बताया कि वाहन चालकों को यातायात नियमों से अवगत करवाने कि लिए यह अभियान शुरु किया गया है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि हिसार रोड, डबवाली रोड और चौपटा रोड पर नाकाबंदी करते हुए वाहनों की गति की जांच की गई। उन्होंने बताया कि निर्धारित गति से अधिक तेज गति पर वाहन चलाने पर सोमवार शाम को 25 औश्र मंगलवार को 12 वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। इस अभियान में यातायात पुलिस के रविदत्त शर्मा, हरजीत सिंह, ओम प्रकाश, रायसिंह, आरएसओ के सुखविंद्र सोनी, सुभाष बजाज, प्रवीण दुआ, नरोतम मदान, यशपाल सिंगला, राजू बजाज, संतलाल गुंबर, नरेश गंडा आदि मौजूद थे।

0 comments:
Post a Comment