Tuesday, March 22, 2011

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल: सुभाष

सिरसा,(थ्री स्टार): प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। हर तरफ आतंक व डकैती का माहौल व्याप्त है। यह बात आज इनेलो के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष खैरेकां ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहे। उन्होंने आरोप लगाया कि जाट आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार का रवैया एकदम उदासीन है तथा फैसले में लेट-लतीफी प्रदेश के लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। कांग्रेस नीत प्रदेश सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से गड़बड़ा चुका है तथा कांग्रेस में व्याप्त आपसी कलह ही उसे ले डूबेगा। सुभाष खैरेकां ने कहा कि अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन से पूरी तरह से तंग आ चुकी है। कांग्रेस ने हमेशा से ही उदासीन नीति अपनाई है जिसके चलते जमाखोरी बढ़ी है तथा महंगाई के दानव का जन्म हुआ है। इस महंगाई के भस्मासुर ने देश-प्रदेश की जनता को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया है तथा अब आम आदमी कांग्रेस को वोट देकर बुरी तरह से पछता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो ही राम-राज्य दे सकती है। चौ० ओमप्रकाश चौटाला, चौ० अजय सिंह चौटाला एवं चौ० अभय ङ्क्षसंह चौटाला ही प्रदेश की जनता के सच्चे हितैषी हैं तथा इनेलो के राज में प्रदेश में समान विकास हो सकता है।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP