Friday, March 4, 2011

भाई कन्हैया आश्रम का निर्माण 6 मार्च को आरंभ

सिरसा,(थ्री स्टार): मानव कल्याण को समर्पित संस्था भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भाई कन्हैया आश्रम का निर्माण कार्य रविवार 6 मार्च को समारोहपूर्वक आरंभ किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि इस समारोह में पिंगलवाड़ा अमृतसर की मुख्य सेवादार डॉ. इन्द्रजीत कौर मुख्य अतिथी के तौर पर शामिल होंगी और अपने अपने कर कमलों से निर्माण कार्य का शुभारम्भ करवाएंगी। उन्होंने बताया कि इस आश्रम के निर्माण का उद्ेश्य ऐसी महिलाओं और बच्चों को आश्रय देना है जो किन्हीं कारणों से बेसहारा,लावारिस हैं या मानसिक विक्षिप्तता का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय रानियां रोड पर स्थित राजकीय महिला कॉलेज के पीछे बनने जा रहे इस आश्रम के लिए नगरवासी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं इसलिए उन्हें आशा है कि इस आश्रम का बहुत जल्दी निर्माण करवा लिया जाएगा और यह आश्रम बुरे वक्त की मार झेल रही महिलाओं और बच्चों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने में सक्षम साबित होगा। उन्होंने बताया कि रविवार को होने वाले समारोह में मंजीत कौर,मांगेराम ठेकेदार,मूर्ती देवी,नगर परिषद के उप प्रधान लीलाधर सैनी,श्री राम हंस चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अमीर चावला,भीम झूंथरा,पूर्व नगर पार्षद कृष्ण सिंगला,प्रदीप मित्तल व चिमन लाल गर्ग बतौर वशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। उन्होंने नगरवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर सहयोग करने का आह्वान भी किया।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP