Saturday, January 15, 2011

इनेलो की कार्यकारिणी घोषित

सिरसा,(थ्री स्टार): इंडियन नेशनल लोकदल के राष्टï्रीय अध्यक्ष चौ. ओ३म प्रकाश चौटाला, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो प्रधान महासचिव एवं डबवाली के विधायक भाई अजय सिंंह चौैटाला, खेलरत्न व ऐलनाबाद के विधायक भाई अभय सिंह चौैटाला व इनेलो जिला अध्यक्ष पदम जैन से विचार विमर्श करके हलका कालांवाली के हलकाध्यक्ष हरदयाल सिंह गदराना ने अपनी हलका कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में जगराज सिंह कमाल को प्रकोष्ठ का हलका का वरिष्ठ उपप्रधान, इकबाल सिंह सुखचैन, सरजीत सिंह तारूआना, अमरजीत सिंह बराड़ देसूमलकाना, मोहन सिंह कालांवाली, बुध सिंह सरपंच बग्गूवाली, राजा राम गोदारा आनंदगढ़ को प्रकोष्ठ का हलका उपप्रधान, प्रीत सिंह संधू पतली डाबर को हलका प्रधान महासचिव नियुक्ति किया गया है। वीर देवेंद्र सिंह उर्फ काका सुबाखेड़ा, हंसराज कम्बोज वैदवाला, हरदयाल चंद भरोखां, कामरेड हाकम सिंह पनिहारी, इकबाल सिंह लकड़ांवाली, गुरबचन सिंह मुसाहिबवाला को हलका कालांवाली का महासचिव का पद सौपंा गया है जबकि खजान सिंह पूर्व सरपंच रसूलपुर, रणजीत सिंह रोहिड़ावाली, तेजा सिंह सिंघपुरा, राज सिंह फग्गू, रामकिशन सिंह पूर्व सरपंच बरूवाली प्रथम, घड़सी राम ख्योवाली को सचिव नियुक्त किया गया है। आया सिंह रोड़ी को कोषाध्यक्ष, गुरतेज सिंह (गंगा) जलालआना को प्रचार सचिव, दरबारा सिंह भावदीन को संगठन सचिव बनाया गया है।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP