रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह: राही
सिरसा,(थ्री स्टार): 6 फरवरी को रोहतक में होने वाली एनडीए रैली के माध्यम से हरियाणा की भाजपा इकाई शक्तिशाली बनकर उभरेगी तथा इस रैली के बाद केंद्र व हरियाणा सरकार की गलत नीतियों पर अकुंश लगेगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरदेव ङ्क्षसह राही ने जिलाभर में रैली के लिए जनसंपर्क अभियान चलाते हुए यह दावा किया। श्री राही ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुज्जर के आगमन सिरसा में उमड़ा जनसैलाब यह संदेश देता है कि भाजपा की केंद्र व राज्य में नया विकल्प बनकर उभर रही है। श्री गुज्जर के स्वागत में जुटी भीड़ ने यह बता दिया कि पार्टी हरियाणा में नए जोश व शक्ति का संचार करने जा रही है। इस स्वागत समारोह में आम लोगों की भागीदारी इतनी अधिक थी कि दूसरी पाॢटयों के होश फाख्ता हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक जनसैलाब को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि एनडीए की रोहतक रैली हरियाणा की अब तक सभी रैलियों से बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि पूरे जिले के लोगों में रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह है और जहां-जहां वे न्यौता देने जा रहे हैं वहां पहले से ही उत्साहित लोग उनके वर्कर स्वागत में उमड़कर रैली में पहुंचने का भरोसा दे रहे हैं। श्री राही ने बताया कि पूरी भाजपा इकाई एकजुट होकर न केवल संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है, अपितु पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
0 comments:
Post a Comment