Monday, November 1, 2010

सरकार का दूसरा कार्यकाल लेकर आया सिरसा के लिए विकास का पैगाम:http://www.blogger.com/img/blank.gif गोबिंद कांडा

सिरसा,(थ्री स्टार): गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के अनुज एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गोबिंद कांडा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं प्रदेश की जनता ने हरियाणा की बागड़ोर चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के हाथों में सौंपकर प्रदेश के विकास के नए मार्ग प्रशस्त किए है। हरियाणा दिवस की 45वीं वर्षगांठ के अवसर पर हिसारिया बाजार स्थित शू कैंप कार्यालय में श्री कांडा उनके समर्थकों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में गोबिंद कांडा ने कहा कि जब से चौ. भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा मुख्यमंत्री बने है तब से राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां लागू की गई है, प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ हुई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हुड्डा की कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि राज्य की जनता ने उन्हे दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का मौका दिया है। उन्होने कहा कि श्री कांडा ने कहा कि सरकार का दूसरा कार्यकाल सिरसा के लिए भी विकास का पैगाम लेकर आया है। गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के प्रयासों से सिरसा जिला में रिकार्ड विकास हो रहा है तथा आने वाले चार सालों में सिरसा की तस्वीर बदल दी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ कृष्ण सैनी, प्रेम शर्मा, राजेंद्र मकानी, मि_ूराम एडवोकेट, नवीन मेहरा, तरसेम गोयल, जय सिंह कुसुंभी, भूपेश गोयल, हरमिंद्र मान, सुरेश गोयल, पूर्व पार्षद कृष्ण सिंगला, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष गोबिंद राम गोयल, अमन सर्राफ, मुकेश सर्राफ, नरेश सैनी सहित विभिन्न गांवों शहर के विभिन्न वार्डों से आए पंच,सरपंच, नगर पार्षद एवं अन्य जन प्रतिनिधी मौजूद थे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP