Monday, November 1, 2010

चक दे इंडिया चक दे हरियाणा रैली प्रदेश के लोगों को दिखाएगी आशा की नई किरण : भूपेश

सिरसा,(थ्री स्टार): 'चक दे इंडिया चक दे हरियाणा रैली प्रदेश के लोगों को दिखाएगी आशा की नई किरण' यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरसा के शहरी अध्यक्ष भूपेश मेहता ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों व सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जत्थों को रवाना करते हुए कहे। श्री मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ० भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की ईमानदार नीति एवं दूरगामी सोच की वजह से आज प्रदेश विकास के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है और मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रदेश में खेल एवं खिलाडिय़ों के विकास हेतु बनाई गई नीतियों की वजह से आज प्रदेश के खिलाडिय़ों ने प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से उमड़ी भीड़ जनता के बीच में मुख्यमंत्री हुड्डा की जनता के बीच बढ़ रही लोकप्रियता को बखूबी सिद्ध करेगी। इस अवसर पर श्री मेहता के साथ ओमप्रकाश एंथोनी, विनोद उपाध्याय, जग्गी बाजेकां, विनोद भाटिया, अशोक सहारनी, सुखविन्द्र दुग्गल, महेन्द्र कौर, सीमा कम्बोज, वेदप्रकाश कंवरपुरा, सत्यनारायण वसु, पे्रम सैनी, कृष्ण सैन, रमेश सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP