Monday, November 1, 2010

इनेलो छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

सिरसा,(थ्री स्टार): गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के अनुज गोबिंद कांडा ने रविवार को अपने साथियों के साथ दिनभर शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को सोनीपत में आयोजित होने वाली चक दे हरियाणा, चक दे इंडिया रैली के लिए आमंत्रित किया। वार्डवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया तथा उन्हे विश्वास दिलवाया कि वे इस रैली में भारी तादाद में पहुंचेंगे। इसी कड़ी में श्री कांडा सायं के समय चत्तरगढ़पट्टी पहुंचे जहां अनेक इनेलो कार्यकर्ताओं ने पार्टी का त्याग कर गोबिंद कांडा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। गोबिंद कांडा ने कांग्रेस का झंडा थामने वाले लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हे पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। श्री कांडा ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों का कल्याण करने वाली पार्टी है। उन्होने कहा कि कल सोनीपत में आयोजित होने वाली रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा प्रदेश के उन सितारों को सम्मानित करेंगे, जिन्होने अपनी खेल प्रतिभा के बल पर कॉमनवेल्थ गेम्स में मैडलों के ढेर लगा दिए थे। उन्होने कहा कि गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा का गृहजिला होने के नाते हम सबका फर्ज बनता है कि इस रैली में सिरसा जिले की सबसे ज्यादा भागीदारी हो। कांग्रेस इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में इनेलो एससी प्रकोष्ट के जिला उपाध्यक्ष मा. बचन सिंह, उनकी धर्मपत्नी एंव इनेलो की पूर्व शहर उपप्रधान विमला बचन, कुलवंत ङ्क्षसह, रामतीर्थ, कुलभूषण शर्मा, डा. विजय, जसवीर कौर सहित अनेक लोग शामिल थे। इस मौके पर श्री कांडा के साथ नगर पार्षद मि_ूराम एडवोकेट, नवीन मेहरा, राजेंद्र मकानी, गुरदयाल सैनी, सुरेश गोयल, भूपेश गोयल, जय ङ्क्षसह कुसुंभी, मुकेश सर्राफ विजय यादव व अन्य उपस्थित थे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP