Monday, November 22, 2010

हरियाणा जनहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

सिरसा,(थ्री स्टार): हरियाणा जनहित कांग्रेस के जिला कार्यकर्ताओं की एक बैठक आगामी 26 नवम्बर शुक्रवार को प्रात: 10 बजे स्थानीय कुम्हार धर्मशाला में आयोजित होगी। यह जानकारी हजकां के जिलाध्यक्ष वीरभान मेहता ने प्रेस के नाम जारी एक ब्यान में दी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में हजकां के स्थापना दिवस पर आगामी 2 दिसम्बर को जींद में होने वाली महासंग्राम रैली हेतु कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। श्री मेहता ने इस सम्बन्ध में हजकां कार्यकर्ताओं से अधिक-से-अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने की अपील की है।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP