भत्ता प्रार्थी को पांच कालम का देना होगा शपथ पत्र: बी.एस गिल
सिरसा,(थ्री स्टार):जिला रोजगार अधिकारी बी.एस गिल ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम गत एक नवम्बर तक या इससे पूर्व तीनवर्ष से रोजगार कार्यालय में दर्ज है वह अपनी योग्यता बारहवीं व मैट्रिक की परीक्षा के पश्चात दो वर्षीय सर्टिफिकेट, डिप्लोमा स्नातक या इससे ऊपर की डिग्री या दस जमा दो के बाद तीन वर्षीय सर्टिफिकेट डिप्लोमा तथा परिवार की वार्षिक आय सभी साधनों से 50 हजार रुपए से अधिक न हो, आयु 21 से 35 वर्ष के बीच हो तथा परिवार के पास भूमि 5 एकड़ से अधिक न हो व व्यवसायिक/रिहायशी चल अचल संपत्ति की कीमत 10 लाख से अधिक न हो तो नजदीकी रोजगार कार्यालय में संपर्क कर बेरोजगारी भत्ता संबंधी प्रपत्र प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि जो प्रार्थी पूर्व भत्ता प्राप्त कर रहे है उन्हें मास नवम्बर 2010 में एक पांच कालम का शपथ पत्र अवश्य रोजगार कार्यालय में देना होगा। यदि शपथ पत्र आप मास नवम्बर 2010 में नहीं देंगे तो आपका भत्ता बंद हो जाएगा। शपथ पत्र मास नवम्बर 2010 में ही लिए जाएंगे। श्री गिल ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता से संबंधी जानकारी/फार्म रोजगार विभाग की वैबसाईट www.haryanajobs.in पर भी उपलब्ध है व आप दूरभाष नंबर 01666-247413 पर भी संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता से संबंधित फाईल व शपथ पत्र देने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2010 है।

0 comments:
Post a Comment