पैंशन धारकों के खोले जाएंगे बैंक में खाते: उपायुक्त
सिरसा,(थ्री स्टार): विभिन्न योजनाओं के तहत पैंशन पाने वाले व्यक्तियों को बैंकों के माध्यम से पैंशन दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पैंशनधारकों के बैंकों मे खाता खोलने का समय निश्चित किया गया है। खाता खुलवाने के लिए यह अंतिम अवसर है। यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने बताया कि आगामी 24 व 25 नवम्बर को स्थानीय नगरपरिषद कार्यालय में बैंकों में खोते खोलने से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की जाएगी। इसी तरह से 26 नवम्बर को ऐलनाबाद के नगरपालिका कार्यालय में, 27 नवम्बर को कालांवाली के नगरपालिका कार्यालय में, 29 नवम्बर को डबवाली के नगरपालिका कार्यालय में तथा 30 नवम्बर को रानियां के नगरपालिका कार्यालय में बैंक खाता खोलने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं के तहत सभी बुढ़ापा पैंशन धारक, विधवा पैंशन, विकलांग पैंशन, लाडली योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए तथा बौना और किन्नर पैंशन धारकों को पैंशन वितरित करने के लिए खोते खोले जाएंगे। उन्होंने सभी पैंशन प्राप्तकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने-अपने खाते खुलवाए ताकि पैंशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

0 comments:
Post a Comment