श्रीमद भागवत कथा 28 से
सिरसा,(थ्री स्टार):अखिल भारतीय धर्मसभा की एक बैठक सभा के प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंगला की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में धर्मसभा के सभी सदस्यों ने भाग लिया। यह जानकारी सभा के प्रवक्ता रवि बंसल ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में आगामी 28 नवंबर से सिरसा में हिसार रोड स्थित न्यू आरएसडी मार्केट के प्रथम तल पर आयोजित होने वाली श्री मद भागवत कथा की तैयारियों को लेकर सदस्यों से विचार विमर्श किया गया और सभा के प्रधान पूर्ण चंद जोशी ने सदस्यों की डयूटियां सौंपी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय धर्मसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर योगाचार्य स्वामी भगवान देव परमहंस अपने मुखारविंद से श्री मद भागवत कथा पर प्रवचन करेंगे। उन्होंने बताया कथा आरंभ से पूर्व जिला में प्रथम बार विशाल मंगल क्लश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह मंगल क्लश यात्रा नेहरु पार्क स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से आरंभ होकर मुख्य बाजारों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस विशाल मंगल क्लश यात्रा में 1100 महिलाएं अपने सिर पर मंगल क्लश धारण कर शोभायात्रा में भाग लेगी।

0 comments:
Post a Comment