Monday, November 22, 2010

वुमैन गेम्ज में महाराजा अग्रसैन विद्यालय की बॉक्सिंग खिलाड़ी ने जीता पदक

सिरसा,(थ्री स्टार): विगत 18 नवम्बर से 21 नवम्बर तक नरवाना में वुमैन गेम्ज में महाराज अग्रसैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा की दो बॉक्सिंग खिलाडिय़ों तरूणा तथा शारदा ने खेल प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन किया जिसमें तरूणा ने रजत पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबन्ध समिति के प्रधान एडवोकेट भागीरथ गुप्ता, सचिव देवप्रकाश बांसल, कोषाध्यक्ष भीम सर्राफ, विद्यालय की कार्यकारिणी प्राचार्या शिवा गुप्ता, उपप्राचार्या शम्मी छाबड़ा ने बॉक्सिंग कोच राहुल शर्मा व विजेता खिलाड़ी को हार्दिक बधाई दी है।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP