विज्ञान कक्ष का उद्घाटन एवं दो कक्षा परिसरों का हुआ शिलान्यास
सिरसा,(थ्री स्टार): नगर शिक्षा समिति राजकीय माध्यमिक विद्यालय च
त्तरगढ़ पट्टी के तत्वावधान में पूर्व शिक्षा उपनिदेशक डी.डी. वर्मा की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत चण्डीगढ़ से उपशिक्षा निदेशक दिलबाग सिंह अहलावत ने दो कक्षा परिसरों का शिलान्यास किया तथा विद्यालय प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि एक माध्यमिक स्तर के विद्यालय का प्रगति के आधार पर स्तर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समकक्ष है। इस अवसर पर डी.डी. वर्मा ने विज्ञान कक्ष का उद्घाटन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रौद्योगिकी युग में माध्यमिक स्तर के विद्यालय में विज्ञान कक्ष का होना अपने आप में एक मिसाल है। विशिष्ट अतिथि एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने कहा कि चत्तरगढ़ पट्टी जैसी कालोनी में एक सर्वसुविधा सम्पन्न विद्यालय का होना शिक्षा विभाग के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस विद्यालय में अध्यापकों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ ज्ञान चन्द चावला, नगर पार्षद रमेश मेहता, नगर पार्षद राजेन्द्र कुमार, सरपंच डॉ. जसवीर, एडवोकेट मिठू राम, नगर पार्षद जगदीश, हरिओम भारद्वाज, आशा टंडन, रमेश गोयल, कृष्ण जांगड़ा, इकबाल कौर मोंगा, मधु, उर्मिला तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

0 comments:
Post a Comment