Thursday, November 11, 2010

मतदाता पहचान-पत्र का वितरण शुरू

सिरसा,(थ्री स्टार): स्थानीय वार्ड नं० 3 में मतदाता पहचान-पत्र का वितरण शुरू हो गया है। यह जानकारी देते हुए वार्ड के नगर पार्षद रमेश मेहता ने बताया कि गत नगर परिषद चुनावों के दौरान मतदाता सूची में जिन नये मतदाताओं ने अपना नाम दर्ज करवाया है उनके पहचान-पत्र बनकर तैयार हो गए हैं जिसके अन्तर्गत हुडा सैक्टर 19 एवं 20 पार्ट-प्रथम एवं द्वितीय के मतदाता अपना पहचान-पत्र सैक्टर-20 स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बी.एल.ओ. विनोद जाखड़ से प्राप्त कर सकते हंै। इसके अतिरिक्त न्यू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, जे.ई. कालोनी, अजय विहार के मतदाता बी.एल.ओ. सुरेन्द्र शर्मा से तथा पुलिस लाईन, लघु सचिवालय के मतदाता बी.एल.ओ. मीनू रानी से पुलिस लाईन स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय से आगामी 30 नवम्बर तक अपना पहचान-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड के अन्तर्गत कोई भी नया मतदाता जिसकी आयु 1 जनवरी 2011 को 18 वर्ष या इससे अधिक है मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकता है जिसके लिए आवेदक को अपना पूरा डाक पता, बैंक, किसान या डाकघर की चालू पासबुक, राशन कार्ड, आयकर निर्धारण आदेश अथवा अपने निकटतम सम्बन्धी जैसे माता-पिता के नाम बिजली, पानी या गैस कनैक्शन की फोटो प्रति के साथ दो पासपोर्ट फोटो उपरोक्त बूथ लेवल अधिकारियों से सम्पर्क करके आवेदन कर सकता है। श्री मेहता ने कहा कि वार्ड के किसी भी आवेदक को इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए वे उनके मोबाईल नं० 99910-11121 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP