पेटिंग प्रतियोगिता में भव्या लोहिया प्रथम
सिरसा,(थ्री स्टार): वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में 13 स्कूलों के लगभग 70 विद्यार्थियों के जूनियर ग्रुप व सीनियर ग्रुप ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें महाराजा अग्रसैन कन्या वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय के जूनियर ग्रुप की भव्या लोहिया ने प्रथम स्थान, दिपांशु सिंगला ने द्वितीय स्थान व क्रीतिका बांसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि सीनियर ग्रुप में सपना सिंह ने प्रथम स्थान, आशिमा कटारिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरान्वित किया। इस सम्बन्ध में विद्यालय प्रबन्ध समिति के प्रधान भागीरथ गुप्ता, सचिव देवप्रकाश बांसल, खजांची भीम सैन सर्राफ, विद्यालय की कार्यकारिणी प्राचार्या शिवा गुप्ता, उपप्रचार्या शम्मी छाबड़ा व मैनेजमैंट के अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 comments:
Post a Comment