जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 'द सिरसा स्कूल' ने मारी बाजी
सिरसा,(थ्री स्टार): गत दिवस विवेकानन्द सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया जिसमें आयोजित 7 प्रतियोगिताओं में से 6 में 'द सिरसा स्कूल' के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। समूह गायन प्रतियोगिता में 'द सिरसा स्कूल' के विद्यार्थियों में मनीष गोयल, जयेष, अभिनव, उमेश गोयल, भव्य मेहता एवं गुरनुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन प्रतियोगिता में जसजीत सिंह ने प्र्रथम स्थान, लोकगीत प्रतियोगिता में विक्रांत कम्बोज ने द्वितीय स्थान, मोनो ऐक्टिग में युधिष्ठिर ने प्रथम स्थान, पेंटिग प्रतियोगिता में लड़कियों में मान्या मल्होत्रा ने द्वितीय व लड़कों में लवित साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैन्सी ड्रैस प्रतियोगिता मेंं जयेष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस सम्बन्ध में विद्यालय की प्राचार्या अरूणा थापा ने विजेता विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 comments:
Post a Comment