Thursday, November 11, 2010

बाल दिवस का आयोजन 13 को

सिरसा,(थ्री स्टार): जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा स्थानीय बाल भवन में 13 व 14 नवम्बर को बाल दिवस का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छोटे बच्चों की दौड़ तथा बेबी हैल्थ शो की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। यह जानकारी देते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी श्रीमती कमलेश चाहर ने बताया कि 13 नवम्बर को नर्सरी तथा के जी कक्षा के बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसी दिन बेबी हैल्थ शो प्रतियोगिता भी तीन आयु वर्ग में करवाई जाएगी। उन्होनें बताया कि प्रथम समूह में 0 से एक वर्ष तक, द्वितीय समूह में एक से दो वर्ष तथा तृतीय समूह में 2 से 3 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अपना जन्म प्रमाण पत्र तथा टीकाकरण साथ लाना होगा। इसी प्रकार 14 नवम्बर को फैन्सी ड्रैस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। श्रीमती चाहर ने बताया कि 14 नवम्बर को इन प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को सिरसा के सांसद अशोक तंवर पुरस्कृत करेंगे। इस कार्यक्रम में उन बच्चों को भी पुरस्कृत किया जाएगा, जो गत अगस्त माह में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में तथा अक्तूबर माह में हुई राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता में विजेता रहे। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने सभी विजेता बच्चों से अनुरोध किया कि वे पुरस्कार प्राप्त करने के लिए 14 नवम्बर को दोपहर एक बजे बाल भवन कार्यालय में पहुंच कर अपना स्थान ग्रहण करें।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP