निधन पर जताया शोक
सिरसा,(थ्री स्टार): जी.आर.जी. स्कूल पेरैंटस एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने एसोसिएशन के प्रधान महावीर शर्मा के पिता हेमराज शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान लक्की चौधरी की अध्यक्षता में एसोसिएशन द्वारा स्थानीय अनाज मंडी में आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें श्री हेमराज शर्मा के निधन को नगर की एक बड़ी क्षति कहा गया तथा मौन धारण करके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धा पुष्प अर्पित किये गये। इस शोक सभा में एसोसिएशन के सचिव प्रदीप सचदेवा,सहसचिव राकेश ग्रोवर,विवेक अग्रवाल, शाम लाल तायल,कोषाध्यक्ष नत्थूराम गोयल तथा प्रदीप ग्रोवर,राजेंद्र जिंदल सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर श्री महावीर शर्मा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा अपनी ओर से हेमराज शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 comments:
Post a Comment