Thursday, November 11, 2010

वनवासी कल्याण आश्रम सिरसा द्वारा दूसरी गोष्ठी आगामी 14 नवम्बर को

सिरसा,(थ्री स्टार): वनवासी कल्याण आश्रम सिरसा की कार्यकारिणी की एक बैठक गत रात्रि स्थानीय बिश्नोई धर्मशाला में सचिव संजय मित्तल की अध्यक्षता में समपन्न हुई जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से आगामी 14 नवम्बर रविवार को सायं 4 बजे से 6 बजे तक जनता भवन परिसर में दूसरी विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए सजंय मित्तल ने कहा कि गोष्ठी के अन्तर्गत भारत में वनवासी क्षेत्र की समस्याओं, कल्याण आश्रम द्वारा किए जा रहे कार्य व उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष लीलाधर सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला बहुतकनीकी संस्थान के प्रवक्ता संजीव कालड़ा करेंगे। इसके अतिरिक्त राजकीय नेशनल महाविद्यालय के प्रवक्ता के.के. डूडी भी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख हनुमान नारायण होंगे। गोष्ठी को हरियाणा के संगठन मंत्री जय भगवान एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य व जिला अध्यक्ष ओ.पी. बिश्नोई भी सम्बोधित करेंगे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP