Wednesday, November 10, 2010

मरणोपरांत किए नेत्रदान

सिरसा,(थ्री स्टार): महेंद्र भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसकी आंखें दुनिया का दीदार करती रहेंगी। रानियां गेट के रहने वाले 45 वर्षीय महेंद्र उर्फ बिल्लू पुत्र हंसराज का आज बीमारी के चलते निधन हो गया। मृत्यु से पूर्व महेंद्र ने अपने परिजनों से इच्छा जाहिर की कि मृत्यु के बाद उसके नेत्र दान कर दिए जाएं। परिजनोंं ने महेंद्र की इस अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए आज उनके दोनों नेत्र दान कर दिए। महेंद्र ने दुनिया से जाते जाते नेत्रदान कर एक अनूठा उदाहरण पेश किया जिसकी अनेक समाजसेवी संस्थाओं ने प्रशंसा की है। महेंद्र की आंखें दो अंधेरी जिंदगियों में उजियारा भर देगी।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP