Wednesday, November 10, 2010

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया धरना प्रदर्शन

सिरसा,(थ्री स्टार): कांग्रेस एवं तथाकथित सेक्यूलर दलों द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं हिंदू विचार धारा से संबंधित संस्थाओं पर सोची-समझी साजिश के तहत तथा अपने द्वारा किये हुए घपले और घोटालों से देश का ध्यान हटाने के लिए हिंदू आतंकवाद भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों के द्वारा संघ हिंदू समाज को कटघरे में खड़ा करने की साजिश रची जा रही है। यह शब्द मेजर करतार सिंह, प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आज एक विशाल धरने को संबोधित करते हुए कहे। संघ सिमी की बेमेल तुलना के कारण अपने ऊपर लगे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के झूठे आरोपों की स्वार्थपूर्ण राजनीति का पर्दाफाश करने के लिए आज संघ ने पूरे भारत में सभी 663 जिला मुख्यालयों पर धरने का आयोजन किया। इसी कड़ी में स्थानीय टाऊन पार्क, नजदीक लालबत्ती चौक पर संघ की सिरसा जिला इकाई ने एक विशाल धरने का आयोजन किया। इस धरने में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। इस धरने को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री मेजर करतार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सप्रंग की प्रमुख श्रीमती सोनिया गांधी एवं युवराज राहुल गांधी तथा कुछ तथाकथित कांग्रेसी नेतागण एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक सोची-समझी साजिश के तहत तथा चुनावी लाभ में मुस्लिम तुष्टिकरण को ध्यान में रखते हुए भारत एवं हिंदू संस्कृति के वाहक संघ जैसे पवित्र एवं विशुद्ध राष्ट्रीय संगठन को घटिया राजनीति के तहत राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। संघ कभी भी हिंसा में विश्वास नहीं करता। जबकि संघ पारदर्शी रूप से राष्ट्र की सेवा में अग्रणी है और इस प्रकार की साजिश को किसी भी हालत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। चाहे इसके लिए कितने भी बलिदान क्यों देने पड़ें। इस धरने में शिव सेना के जिलाध्यक्ष सोमनाथ दुग्गल, पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल शर्मा, अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष वीरभान जी सेठी, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की सचिव कुमुद बंसल, बिश्रोई सभा के महामंत्री ओमप्रकाश जी बिश्रोई, विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष बृजमोहन जी शर्मा, सिरसा जिला के संघ चालक डॉ. सुरेन्द्र मल्होत्रा विभाग कार्यवाह बजरंग जी सिरसा के अनेक संगठनों के लोगों ने अपने विचार रखे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP