Monday, November 22, 2010

स्त्री शक्ति पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

सिरसा,(थ्री स्टार): महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले 2010 के स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सी.जी रजिनीकांथन ने बताया कि भारतीय इतिहास में सुविख्यात महिलाओं देवी अहिल्या बाई होलकर, कणगी माता जीजाबाई, रानी गेदिल्यू तथा रानी लक्ष्मीबाई के नाम पुरस्कारों का नाम रखा गया है। ये पुरस्कार पांच महिलाओं को व्यक्तिगत तौर पर प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में रहने वाली महिलाओं एवं बच्चों, निराश्रित महिलाओं तथा बच्चों, विधवाओं, अत्याचारों और कलह की शिकार महिलाओं, विकलांग महिलाओं और बच्चों तथा वृद्धाओं आदि की सहायता तथा पुनर्वास शिक्षा तथा प्रशिक्षण के लिए उत्कृष्ठ कार्य किया हुआ हो। स्वयं सहायता समूहों संवर्धन में महत्वपूर्ण कार्य किया हो। इसके साथ-साथ कड़े शारीरिक श्रम को करने के लिए प्रौद्योगिकी विकास करने के साथ-साथ कृषि तथा ग्रामीण उद्यमों में कार्यरत महिलाओं का समर्थन, पर्यावरण सुरक्षा, सामुदायिक तथा राजनीतिक प्रतिभागिता के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण करने में योगदान, स्वास्थ्य कार्यक्रम जिनमें चिकित्सा की देसी पद्धतियों का प्रचार भी शामिल हो किया हो को ऐसी महिलाओं का उक्त पुरस्कारों के लिए चयन किया जाएगा। श्री कांथन ने बताया कि कला प्रचार माध्यमों के जरिए समुदाय आधारित कार्यक्रमों, महिला के मुद्दों पर जागृति तथा संचेतना पैदा करने जैसे कार्य किए हो। केंद्र सरकार द्वारा अन्य श्रेणियों के अंतर्गत स्त्री पुरस्कार-2010 रानी रुद्रामा देवी के नाम पर व्यक्तिगत तौर पर अथवा महिलाओं के सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक कौशल, नेतृत्व गुणों व साहस हेतु नामांकन भी आमंत्रित किए गए है। इन पुरस्कारों के लिए इच्छुक प्रार्थी आगामी 31 दिसम्बर तक महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा बेज नंबर 15-20, पाकिट-2, सैक्टर-4, पंचकुला से प्राप्त करके भेज सकते है। इससे संबंधित अनय जानकारी हेतु उपरोक्त कार्यालय अथवा अपने जिले के उपायुक्त कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तर पर गठित चयन समिति नामांकनों का विभिन्न बिंदुओं के अनुसार मूल्यांकन के आधार पर चयन करके भारत सरकार को भेजने की सिफारिश करेगी। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के समय संबंधित क्षेत्रों में महिलाओं के कल्याणार्थ उत्कृष्ठ कार्य हेतु पांच वर्ष या इससे अधिक के योगदान को ध्यान में रखा जाएगा। महिला/पुरुष द्वारा किया गया कार्य पर्याप्त रुप से प्रलेखित हो। उसका निष्पक्ष मूल्यांकन किया हो को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसके साथ-साथ उन महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी जो व्यक्तिगत संघर्ष तथा तंग हाली के पश्चात जीवन में ऊपर उठी हो। उपरोक्त सभी पुरस्कारों के लिए तीन-तीन लाख रुपए की राशि प्रति पुरस्कार व प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP