Monday, November 22, 2010

बच्चे देश के भावी निर्माता: तंवर

सिरसा,(थ्री स्टार): शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सांस्कृतिक एवं खेल-कूद जैसी गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए, इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा उनकी प्रतिभा निखार आएगा। यह बात सांसद डा.अशोक तंवर ने वार्ड नं. 3 स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला पुलिस लाईन के प्रांगण में नव निर्मित कमरे एवं बरामदे का नींव पत्थर रखने के उपरांत स्कूल विधार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कही। इन नव निर्मित भवन पर 2.90 हजार की लागत आएगी। डा. तंवर ने कहा कि बच्चे देश के भावी निर्माता हैं और बच्चो के सम्पूर्ण विकास शिक्षकों को विशेष ध्यान देना चाहिए, यदि बचपन से ही उन्हें अच्छे संस्कार मिलेगें तो वे आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगें। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि वे बेहतर नागरिक बन सके। उन्होंने उपस्थित शिक्षको से कहा कि वे स्कूल में बनने वाले मिड-डे-मील में भी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। डा. तंवर ने कहा कि बच्चों में देश भक्ति की भावना पैदा करें और उन्हें अपने कर्तव्यों के बारे में बताऐं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा संस्कार दे ताकि वे बेहतर नागरिक बनकर देश की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करें और उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाऐ करवाऐं। इस मौके पर सांसद ने विधार्थियों से मुलाकात की और स्कूल में पढाऐं जा रहे पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के जिला प्रधान मलकीत सिंह खोसा, ब्लॉक कांग्रेस शहरी प्रधान भूपेश मैहत्ता, नगर पार्षद रमेश मैहत्ता, सुरेन्द्र दलाल, नवीन केडिया, .विक्रमजीत सिंह एडवोकेट, हनुमान दास पटीर, शीशपाल केहरवाला, हरपिन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP