पुलिस हिरासत से भागा कैदी गिरफ्तार
सिरसा,(थ्री स्टार): जिला की सदर पुलिस ने गत 3 नवम्बर को थाना के गांव खैरेकां क्षेत्र से पंजाब पुलिस कॢमयों की हिरास्त से भागे कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सिरसा अदालत में पेश किया। जहां उन्हें न्यायिक हिरास्त में सिरसा जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैदी हेमराज पुत्र भूरा राम निवासी मुंडा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को फतेहाबाद अदालत में पेश करने के लिए पंजाब पुलिस की एक टीम, जिसमें मुख्य सिपाही सतेंद्र ङ्क्षसह व मुख्य सिपाही सुखा ङ्क्षसह थे लेकर आई थी। हेमराज को फतेहाबाद अदालत में पेश करने के बाद पुलिस टीम वापिस उसे लेकर पंजाब जा रही थी तो पुलिस पार्टी को चकमा देकर गांव खैरेकां के पास से कैदी हेमराज पुलिस हिरास्त से भाग निकला। पंजाब पुलिस की उक्त पुलिस पार्टी ने इसकी सूचना 4 नवम्बर को थाना सदर सिरसा में दी। थाना सदर सिरसा में दोनों पुलिस कॢमयों सतेंद्र व सुखा ङ्क्षसह तथा कैदी हेमराज के विरुद्ध भादंसं. की धारा 223, 224 व 225 के तहत अभियोग दर्ज किया था। दोनों पुलिस कॢमयों को अपने कार्य में लापरवाही व कौताही बरतने के आरोप में दर्ज इस मुकद्दमें में उसी दिन गिरफ्तार कर अदालत पेश किया गया था जहां दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। कैदी हेमराज को गिरफ्तार करने के लिए सदर थाना की एक पुलिस टीम का गठन किया गया। सहायक उपनिरीक्षक कांशी राम पर आधारित इस टीम में मुख्य सिपाही सतीश व कृष्ण कुमार को शामिल कर कैदी के छुपने के अनेक स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने कैदी हेमराज को गिरफ्तार करने के लिए उनके छिपने के संभावित ठिकानों राजस्थान, यूपी. के बुलंदशहर तथा हिसार समेत कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम को किसी मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की कैदी हेमराज अपनी रिश्तेदारी में जिला के गांव कोटली में छुपा हुआ है। सहायक उपनिरीक्षक कांशी राम पर आधारित पुलिस टीम ने इस आशय की सूचना को पाकर उक्त स्थान पर दबिश देकर कैदी हेमराज को काबू कर लिया। कैदी हेमराज के विरुद्ध 1 सितम्बर 2010 को पंजाब के थाना कबरवाला में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज हुआ था। इस घटना में हेमराज 20 बोरी चुरापोस्त के साथ पकड़ा गया था। हेमराज के विरुद्ध 23 मई 2010 को जिला फतेहाबाद के भट्टू थाना में भादंसं की धारा 420, 406, 506 व 34 के तहत अभियोग दर्ज हुआ था और इसी मुकद्दमें में पंजाब पुलिस उसे पेश करने के लिए फतेहाबाद आई थी तथा वापस पंजाब जाते समय रास्ते में जिला के गांव खैरेकां पास से कैदी हेमराज पुलिस हिरास्त से भाग निकला था।

0 comments:
Post a Comment