हुड्डा सरकार ने युवाओं में जगाई आशा की नई किरण: भूपेश मेहता
सिरसा,(थ्री स्टार):ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिरसा शहरी के अध्यक्ष भूपेश मेहता आज नगर के वार्ड नं० 2 में समर्थकों सहित पहुंचे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता सतीश कम्बोज व मोहल्ले के गणमान्य लोगों ने फू ल मालाओं के साथ भूपेश मेहता का स्वागत किया व युवाओं ने सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान भूपेश मेहता ने वार्ड नं० 2 के नगरपार्षद मिट्ठू राम एडवोकेट तथा वार्ड नं० 3 के नगरपार्षद रमेश मेहता को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए उन्हें सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाई। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए श्री मेहता ने कहा कि हुड्डा सरकार द्वारा प्रदेश के सभी वर्गो के साथ-साथ युवा वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए विशेष कदम उठाए गए है जिसकी वजह से आज प्रदेश के युवा वर्ग में आशा की नई कि रण जगी है और वे प्रदेश का नाम देश-विदेश में सुशोभित कर रहे है। यह माननीय मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा युवा वर्ग के लिए बनाई गई शिक्षा नीति, खेल नीति, रोजगार नीति, बेरोजगारी भत्ता व प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में नए स्कूल, कॉलेज, यूनीवर्सिटी, वजीफा प्रणाली, सैमेस्टर प्रणाली की वजह से ही सम्भव हुआ है। इस अवसर पर नगरपार्षद रमेश मेहता, नगरपार्षद मि_ू राम एडवोकेट, विनोद उपाध्याय, प्रेम सैनी, धर्मवीर, वेद कु सम्भी, रामदास बजाज, सुरेन्द्र कायस्थ, डॉ० कुलवीर ढ़ाका, सुरेश गोयल, वेद प्रकाश बिश्नोई व वार्ड के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0 comments:
Post a Comment