अपराधिक मामलों मे 4 पकड़े
सिरसा,(थ्री स्टार):जिला की सीआईए डबवाली पुलिस ने सट्टाखाईवाली करने के आरोप में 545 रूपए की सट्टाराशि सहित अमृतपाल पुत्र कृष्ण लाल को शहर डबवाली से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में जिला की ऐलनाबाद पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को 24 बोतल शराब सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन पुत्र रामकुमार निवासी गिंदडा के रूप में हुई है। ऐलनाबाद पुलिस ने ही एक अन्य मामले में दीपक पुत्र भगवंत निवासी वार्ड न. 17 को 24 बोतल शराब सहित कस्बा ऐलनाबाद से काबू किया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। शहर सिरसा पुलिस की सब्जी मंडी पुलिस चौकी ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गौशाल रोड़ से 7 बोतल शराब सहित काबू किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान हनुमान पुत्र सुल्तानङ्क्षसह निवासी गौशाल मोहल्ला के रूप में हुई है।

0 comments:
Post a Comment