3 हत्यारोपी पिता पुत्र काबू
सिरसा,(थ्री स्टार):सदर सिरसा पुलिस ने बीती 22 नवम्बर को गांव सिकंदरपुर में हुई हत्या के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है। तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जा सके। इस घटना में मृतक रामस्वरूप के पुत्र बाबूलाल की शिकायत पर पुलिस ने 9-10 लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा148, 149, 323, 302 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों में दीवान चंद पुत्र निक्कूराम व दीवानचंद के दो पुत्रों बलजिंद्र व हरजिंद्र निवासियान सिंकदरपुर के नाम शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि 22 नवम्बर को सुबह गांव सिकंदरपुर में एक प्लांट को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें पचपन वर्षीय रामस्वरूप की मौत हो गई थी। उन्होने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता, उपपुलिस अधीक्षक पूर्णचंद पंवार तथा वे स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होने बताया कि इस झगड़े में दोनो पक्षों के कुछ लोग घायल हुए थे, जो सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। थानाप्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को शहर सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है तथा शेष आरोपियों को भी शीध्र गिरफ्तार किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment