Monday, November 22, 2010

साध्वी को सर्व धर्म दिवाकर की उपाधी दी

रानियां,(थ्री स्टार):चर्तुमास समाप्ती पर साध्वी किरण जी महाराज ने अपनी शिष्या मंडली के साथ सोमवार को हनुमानगढ़ की तरफ विहार कर लिया है। साध्वी किरण जी महराज ने चर्तुमास के दौरान अपने प्रवचनों से लोगों को शिक्षा धर्म के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। जिसमें जैन समाज के साथ-साथ दूसरे समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर जैन साध्वीयों की वाणी को श्रवण किया। जिसके चलते जैन समाज से जुड़े सभी धर्म पे्रमियों ने साध्वी जी को सर्व धर्म दिवाकर की उपाधी से विभुषित किया। साध्वी किरण जी महराज ने अपने अंतिम दिन के प्रवचन में फरमाया कि हमें भाईचारे से रहना चाहिए तथा और किसी की निंदा चुगली नही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी 5 दिसंबर को हनुमानगढ़ में साध्वी जी की जन्म जयन्ती मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्रावक रविन्द्र जैन, रमा जैन, रिया फूटेला, नीलम डावर सहित अनेक श्रावक श्राविकाओं ने भजन प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर एसएस जैन सभा के प्रधान बहादर जैन, सचिव दर्शन लाल जैन, विनोद जैन, मास्टर चम्पालाल जैन, मास्टर गोपाल दास जैन, थाना प्रभारी जगदीश जोशी, आढ़ती ऐसोशिएसन के प्रधान राजेन्द्र डावर, दीप चंद सिंगला, पूर्व सरपंच गोपाल दास, कस्तुरीलाल लोहिया, नरेश गर्ग कालांवाली,दारा सिंह, सुखविन्द्र सिंह(बिन्द्र), रणजीत सिंह राणा, अनिश जिन्दल सहित अनेक लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि साध्वी किरण जी महाराज, साध्वी प्रीति जी महाराज, प्राची जी महाराज, देवाशीं जी, देशना जी, भारती जी, भाविका जी महाराज चतुर्मास के लिए स्थानीय एस एस जैन सभा में विराजित थी।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP