Monday, November 15, 2010

इनेलो ने की नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा

सिरसा,(थ्री स्टार): इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओ३म प्रकाश चौटाला , इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो प्रधान महासचिव एवं डबवाली के विधायक भाई अजय सिंंह चौैटाला, खेलरत्न व ऐलनाबाद के विधायक भाई अभय सिंह चौटाला, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बिग्रेडियर ओ.पी. चौधरी व इनेलो जिला अध्यक्ष पदम जैन से विचार विमर्श करके बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के.एल. लूथरा ने अपनी जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिला संयोजक के.एल.लूथरा ने के.एल. कम्बोज को जिला का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एम.डी.गर्ग(सिरसा), सोना राम (राजपुरा माजरा), त्रिलोचन सिंह (वैदवाला), ज्ञान सिंह (रानियां), जयनारायण (जमाल), सत्यनारायण शर्मा (सिरसा), जयदयाल पूर्व सरपंच(सालमखेड़ा)को जिला का उपप्रधान नियुक्त किया है। श्याम लाल (सिरसा) को जिला प्रधानमहासचिव, महावीर सिंह (फूलकां), मलकीत सिंह(पन्नीवालारूलदू), औम प्रकाश श्योराण (ख्योवाली), कृष्ण बैनीवाल (माधोसिंघाना), राज कुमार(बुर्जभग्गू), सरूप सिंह (ढाणी सतनाम सिंह), नेकी राम (हांडीखेड़ा), अमर चंद (बचेर) को जिला महासचिव निुयक्त किया है। जबकि राजेंद्र सिंह (सिरसा), बलवीर सिंह (डबवाली), रामनाथ गोदारा (ख्योवाली),डॉ. जगदीश शर्मा (जमाल), अर्जुन सिंह (जीवननगर) को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार गोपी राम (सिरसा) जिला संगठन सचिव, भीमसेन खत्री (सिरसा) जिला कोषाध्यक्ष, माम चंद (सिरसा) को जिला प्रचार सचिव नियुक्त किया है। जिला संयोजक ने बताया कि प्रहलाद सिंह (फूलकां) को हलका सिरसा, डा. राधेकृष्ण (कागदाना) को हलका ऐलनाबाद, मूलचंद (दरिया) को हलका रानियां, सहजिंद्र सिंह (शेरपुरा) को हलका डबवाली व रणजीत सिंह (दादू) को हलका कालांवाली का हलका अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी प्रकार से खेताराम शर्मा को सिरसा, औम प्रकाश पिपली को कालांवाली, औम प्रकाश सचदेवा को डबवाली, गुरनाम सिंह को ऐलनाबाद व गुरदयाल सिंह को रानियां शहर का शहरी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP