140वां नि:शुल्क मासिक चिकित्सा कैम्प आयोजित
सिरसा,(थ्री स्टार): गत दिवस मानव सेवा को समर्पित सिरसा की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री हनुमंत फाउंडेशन द्वारा नेहरू पार्क स्थित श्री हनुमंत चैरिटेबल हस्पताल का आर.के.
पी. नेहरू पार्क स्कूल में 140वां नेत्र जांच व आप्रेशन, दांतों के निरीक्षण, ब्लड शूगर एवं ई.सी.जी. जांच का नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया। इस सम्बन्ध में फांउडेशन के महासचिव सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय सांसद महोदय डॉ. अशोक तंवर द्वारा मंत्रोच्चारण विधि से श्री हनुमान जी की ज्योति प्रज्जवलित करके किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में संस्था के काम-काज व प्रबन्धन की प्रशंसा की और अपने सहयोग का पूरा आश्वासन दिया। श्री हनुमंत फांउडेशन सिरसा की एकमात्र ऐसी संस्था है जो नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने में अग्रणी भूमिका निभा रही है तथा प्रचार में कम एवं समाजसेवा में ज्यादा विश्वास रखती है। इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ० प्रवीन अरोड़ा (एम.एस.), डॉ० सीमा पूनियां (एम.एस.) व उनके स्टाफ द्वारा 343 मरीजों के नेत्र जांच व दंत चिकित्सक डॉ० पुनीत रूस्तोगी (बी.डी.एस.) द्वारा दांतों की जांच की गई व सामान्य रोगियों की जांच डॉ० राजेन्द्र सिंगला द्वारा की गई। इस अवसर पर रामा आप्टिकल से रामकृष्ण गोयल ने कम्प्यूटराईज्ड मशीन द्वारा नेत्र जांच में सहयोग दिया। शिविर के दौरान आप्रेशन हेतु 27 रोगियों का चयन किया गया जिनके आप्रेशन दूरबीन विधि द्वारा डॉ० प्रवीन आई हस्पताल एवं डॉ० सीमा पूनियां द्वारा पूनियां हस्पताल में नि:शुल्क किए जाएंगे। शिविर में आने वाले सभी रोगियों को 5 दिन की दवाईयां भी नि:शुल्क दी गई। इस अवसर पर डॉ. जे.एल. खुराना, डॉ. कर्ण सिंह, वैद्य श्रीनिवास शर्मा, दलीप जैन, राधाकृष्ण बांसल, केवल कृष्ण कमल भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस शिविर के सफल आयोजन में के.एल. सहगल, सुधीर अरोड़ा, ओमप्रकाश, एन.के. चुघ, डॉ. राजेन्द्र सिंगला, डॉ. आर.के. गुप्ता, सुरेश सतनालीवाला, नरसिंह बांसल, एम.पी. गर्ग, डॉ. राजेन्द्र सिंगला, वेदप्रकाश गाबा व फांउडेशन के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फाउंडेशन द्वारा आगामी 141वां कैम्प 12 दिसम्बर 2010 को लगाया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment