नई कार्यकारिणी गठित
सिरसा,(थ्री स्टार): प्रभु प्रेमी संघ सेवा न्यास (रजि.) की एक आवश्यक बैठक स्थानीय जनता भवन परिसर में प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें फकीर चन्द बांसल, प्रेम कुमार गोयल, अशोक कुमार जिन्दल, प्रेम गुप्ता तथा इन्द्र कुमार गोयल को संयुक्त रूप से संरक्षक, डॉ. सुभाष नरूला, रामस्वरूप गोयल को संयुक्त रूप से उपप्रधान, रामअवतार को सचिव, राजकुमार कांसरिया को कोषाध्यक्ष, संजय मित्तल को सहसचिव, मदन लाल शर्मा को सहकोषाध्यक्ष, दौलत राम गर्ग को संगठन मंत्री, श्याम लाल सचदेवा को एडवोकेट कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त अनिता गर्ग तथा मीरां खेतड़ी के रूप में दो नये सदस्य सम्मिलित किए गए। नवगठित कार्यकारिणी द्वारा स्थानीय मुल्तानी कालोनी स्थित शिव मन्दिर में आगामी 20 नवम्बर को रात्रि 7.30 बजे प्रकाशोत्सव तथा डैंटल चैकअप लगाने बारे प्रस्ताव पारित किया गया।

0 comments:
Post a Comment