Monday, November 15, 2010

निम्र आय वर्ग के लिए मकान निर्माण हेतु ब्याज अनुदान योजना प्रारंभ: पंकज चौधरी

सिरसा,(थ्री स्टार): भारत सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के आर्थिक रुप से कमजोर (जिनकी मासिक आमदनी 5 हजार रुपए से कम है )व निम्र आय (जिनकी मासिक आमदनी 5001 रुपए से 10 हजार रुपए से कम है )वर्ग के लिए मकान निर्माण के लिए ब्याज अनुदान योजना प्रारंभ कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती पंकज चौधरी ने बताया कि इस योजना के तहत आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग को कम से कम 25 वर्ग मीटर का घर बनाने हेतु एक लाख रुपए की राशि तक का ऋण तथा निम्र आय वर्ग को कम से कम 40 वर्ग मीटर का घर बनाने हेतु एक लाख 60 हजार रुपए की राशि तक का ऋण निर्धारित बैंकों द्वारा 15-20 साल तक की अवधि के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति नियमित रुप से बैंक की किस्त अदा करेगे, उन्हें एक लाख रुपए तक का ऋण राशि पर लगने वाले ब्याज राशि पर पांच प्रतिशत प्रति वर्ष का अनुदान बैंक के माध्यम से प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति अपनी आय का प्रमाण पत्र, प्लाट की मलकीयत का सबूत व उसका क्षेत्रफल, राशनकार्ड/ वोटर आईकार्ड की छायाप्रति, दो फोटो आदि दस्तावेज सहित नगरपरिषदसिरसा, नगरपालिका रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली व कालांवाली से आवेदन पत्र प्राप्त करके दिनांक 30 नवम्बर तक जमा करवा सकते है।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP