Monday, November 15, 2010

गिल्लांखेड़ा 17 को करेंगे अनेक योजनाओं का उद्घाटन

सिरसा,(थ्री स्टार): हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा आगामी 17 नवम्बर को ऐलनाबाद क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे व अनेक योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव राजपाल भांभू ने बताया कि 17 नवम्बर को श्री गिल्लांखेड़ा प्रात: 10 बजे केशुपुरा में, 11 बजे पर कोटली, 12 बजे कुत्ताबढ़ तथा 12.45 बजे रत्ताखेड़ा गांवों में ट्यूबवैल का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि तत्पश्चात मुख्य संसदीय सचिव दोपहर 1 बजे गांव कुम्थला में वाटर वक्र्स, 1.30 बजे गांव भुर्टवाला में और 2.30 बजे गांव पोहड़का में बुस्टिंग स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 3 बजे कासी का बास में वाटर वक्र्स, सांय 4 बजे तलवाड़ा (थेहड़ दया सिंह) तथा सांय 4.30 बजे ऐलनाबाद में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP