राजेंद्रा स्कूल ने स्थाई रूप से जीती रनिंग ट्रॉफी
सिरसा,(थ्री स्टार): जिला बाल कल्याण परिषद् के तत्वावधान में बाल भ
वन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजेंद्रा पब्लिक स्कूल पंजुआना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑवर ऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। लगातार तीन वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन के बूते राजेंद्रा स्कूल के विद्यार्थियों ने चलविजयोपहार स्थाई रूप से अपनी झोली में डाला। 25 वर्ष पूर्व स्थापित हुई इस रनिंग ट्रॉफी को पहली बार किसी स्कूल ने जीता है। स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सिंह सरां ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। बाल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद डॉ. अशोक तंवर ने इस ट्रॉफी को स्कूल के विद्यार्थियों को सौंपा। सांसद ने राजेंद्रा स्कूल के विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई और कार्यक्रम के आयोजक जिला बाल कल्याण परिषद् के अधिकारियों को कहा कि अगले वर्ष आपको नई रनिंग ट्रॉफी स्थापित करनी होगी। राजेंद्रा स्कूल के विद्यार्थियों का आज पंजुआना स्थित स्कूल परिसर में शानदार स्वागत किया गया। विद्यार्थियों न स्कूल के प्राचार्य जी. रामाकृष्णन को यह रनिंग ट्रॉफी सौंपी। स्कूल के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि का श्रेय प्रबंध समिति के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सिंह सरां के कुशल मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रशासनिक प्रबंधक सीआर वर्मा, कला अध्यापक गिरिजा शंकर, संगीत अध्यापक अमित लूथरा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे। गौरतलब है कि लगातार तीन वर्षों से राजेंद्रा पब्लिक स्कूल के विद्याार्थी जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment