सालासर धाम के लिए बस रवाना 20 को
सिरसा,(थ्री स्टार): हर माह की तरह इस मास भी 'श्री साँवरिया के समस्त सेवादारों' की ओर से सिरसा से श्री खाटू धाम व सालासर धाम के लिए बस सेवा आगामी 20 नवम्बर शनिवार को रात्रि 8 बजे स्थानीय नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से रवाना होगी। यह जानकारी देते हुए प्रमुख सेवक सुशील साहुवाला ने बताया कि उक्त बस सेवा पिछले डेढ़ वर्ष से यथावत जारी है तथा श्री श्याम भक्तों में इस सेवा को लेकर काफी उत्साह है। उल्लेखनीय है कि यह बस सेवा बिना लाभ-हानि के आधार पर चलाई गई है। उन्होंने नगरवासियों से इस सेवा का अधिक-से-अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।

0 comments:
Post a Comment