Thursday, November 11, 2010

भारतीय सेना में खुली भर्ती 24 से

सिरसा,(थ्री स्टार): भारतीय सेना में खुली भर्ती का आयोजन आगामी 24 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि जो भी उम्मीदवार भर्ती में भाग लेने के लिए आएंगे वे अपने साथ पूरे मूल दस्तावेज और सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटो कॉपी साथ में लाए जैसे कि दसवीं, बारहवीं, बीए प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण और बारह रंगीन पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ साथ में लाये। उन्होंने बताया कि जो भी उम्मीदवार उपर बताए गए दस्तावेज नहीं लाएंगे वे भर्ती में भाग नहीं ले पाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 नवम्बर 2010 को सैनिक लिपिक/एस.के टी पदों के लिए जिला जींद के उम्मीदवार भाग लेंगे। 25 नवम्बर को सैनिक लिपिक/ एस.के.टी पदों के लिए जिला सिरसा और फतेहाबाद के उम्मीदवार भाग लेंगे। 26 नवम्बर को सैनिक लिपिक/एस.के.टी पदों के लिए जिला हिसार के उम्मीदवार भाग लेंगे। 27 नवम्बर को सैनिक जी.डी पदों के लिए केवल जिला जींद के उम्मीदवार भाग लेंगे। 28 नवम्बर को सैनिक जी.डी पदों के लिए केवल जिला हिसार के उम्मीदवार भाग लेंगे। 29 नवम्बर को सैनिक जी.डी पदों के लिए केवल जिला सिरसा के उम्मीदवार भाग लेंगे। 30 नवम्बर को सैनिक जी.डी पदों के लिए केवल जिला फतेहाबाद के उम्मीदवार भाग लेंगे और सैनिक जी.डी पदों के लिए हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिला के सिख और सिख (मजहवी और रामदसिया) उम्मीदवार भाग लेंगे। प्रवक्ता के अनुसार 01 दिसम्बर को सैनिक टेक्रिकल पदों के लिए केवल जिला हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिला के उम्मीदवार भाग लेंगे। 02 दिसम्बर को सैनिक टेक्रिकल पदों के लिए केवल जिला अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यू.टी चंडीगढ़, यमुनानगर, पंचकुला और कैथल के उम्मीदवार भाग लेंगे। 3 व 4 दिसम्बर बचे हुए उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच होगी। 30 जनवरी 2011 को सैनिक जी.डी सैनिक लिपिक/एस.के.टी एवं सैनिक टेक्रिकल सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल हिसार छावनी में होगी। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों व अभिभावकों से अपील है कि वे दलालों तथा समाज विरोधी तत्वों से सावधान रहे। वह सेना में भर्ती नहीं करवा सकते है। सेना में भर्ती निष्पक्ष, निशुल्क व शारीरिक व मानसिक योग्यता के आधार पर होती है। अगर कोई उम्मीदवार किसी प्रकार की गलत हरकत करते पाया गया तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा तथा सख्त कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP