धूमधाम से मनाई जाएगी जननायक ताऊ देवीलाल की जयंति: जैन
सिरसा,(थ्री स्टार):  इनेलो भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल के जयंती के उपलक्ष्य में गुडग़ांव में एक विशाल रैली करने जा रही है। इस रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आमंत्रित करने के लिए इनेलो के राज्यसभा सांसद रणबीर गंगवा इनेलो के स्थानीय नेताओं के साथ गांव-गांव जाकर लोंगों को रैली में आने का न्यौता दे रहे है। आज इस कड़ी में श्री गंगवा ने गांव डिंग, मोचीवाली, जोधकां, शाहपुर बेगू, धिंतानियां, चौबुर्जा, केलनियां, अहमदपुर, मीरपुर, खैरेकां, झोपड़ा, नेजाडेलाकलां, फरवाईकलां, हांडीखेड़ा, वेदवाला, सिकंदरपुर आदि गांवों में नुक्कड़सभाएं करके ग्रामीणों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया। श्री गंगवा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेंस के शासन में किसानों व ग्रामीण इलाकों की दुर्दशा की जिम्मेवार कांग्रेस सरकार है। उन्होंने कहा कि आज गांव के लोग आधारभूत सुविधाओं से वंचित है। परिवहन की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण किसान अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में असर्मथ है। उन्होंने कहा कि किसानों के मसीह ताऊ देवीलाल ने किसानों के लिए अनेक प्रकार की नीतियां बनाई जिसके लिए आज भी किसान उन्हें किसानों का मसीहा के रूप में याद करते है। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन ने ग्रामीणों को रैली में जाने के लिए न्यौता देते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल 36 बिरादरियों के नेता थे। जिन्होंने बिना किसी जाति-पाति के भेदभाव से वर्ग के लोगों को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरियां प्रदान की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन अमीर चावला ने कहा कि इस बार जननायक ताऊ देवीलाल की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। हम सब इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग ले। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के प्रति अपना आक्रोश प्रकट करने का यह एक मौका है। इन नुक्कड़सभाओं को पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा हिसार, अशोक वर्मा, विनोद कम्बेज, हंसराज कम्बोज, रणधीर जोधकां, सुभाष कम्बोज आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।

0 comments:
Post a Comment