सम्मान समारोह में पहुंचने का किया आह्वान
सिरसा,(थ्री स्टार): प्रदेश के खिलाडिय़ों का सम्मान करने तथा उनका हौंसला बढ़ाने के लिए सभी कार्यकत्र्ता अपने ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ 1 नवम्बर को हरियाणा दिवस पर हरियाणा सरकार द्वारा खिलाडिय़ों के सम्मान में सोनीपत के राई स्पोर्टस कालेज में आयोजित चक दे हरियाणा चक दे इंडिया समारोह में पहुंचे और अपने लाडलों का सम्मान बढ़ाएं। यह बात पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा ने आज कांग्रेस भवन में कालांवाली विधानसभा क्षेत्र कार्यकत्र्ताओं की मासिक बैठक दौरान कही। डा. इंदौरा ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी अदभुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के खिलाडिय़ों ने पदक जीतने का नया इतिहास रचा है और अब मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा उनके सम्मान में भव्य आयोजन करके एक नया इतिहास रचेंगे और आप सब वहां पहुंचकर इसके साक्षी बने। डा. सुशील इंदौरा ने कहा कि हुड्डा सरकार ने प्रदेश के खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके चलते खिलाडिय़ों ने अपनी कड़ी मेहनत से देश व प्रदेश की झौली स्वर्ण, रजत व कांस्य पदों से भर दी है। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश के सभी नागरिकों की यह नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वे अपने सपूतों का मान बढ़ाने वाले इस सम्मान समारोह में पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दें। डा. इंदौरा ने सभी कार्यकत्र्ताओं को सोनीपत समारोह हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए उनकी डयूटिया लगाई और क्षेत्र से अधिकतम लोगों का राई पहुंचना सुनिश्चित किया। इस मौके पर दर्शन इंदौरा, कुलदीप गदराना, राजेंद्र कम्बोज, हरिचंद नढ़ा, हरङ्क्षवद्र रोड़ी, डा. सोहन ङ्क्षसह थिराज, पप्पी रोड़ी, तारी सरपंच, रमेश वैदवाला, पूर्ण ङ्क्षसह, देसराज, राजेश फू्रटवाला, सुमित्रा देवी ओढां, चंद्रकला बप्पां, कश्मीर लाल, जगजीत कुरंगावाली, जसबीर ङ्क्षसह सरपंच, मनीराम, लालचंद, गुरतेज ङ्क्षसह रंगा, हंसराज वैदवाला, जोङ्क्षगद्र ङ्क्षसह देसू, जंटा ङ्क्षसह बप्पां, सुभाष सरपंच बप्पां, रणजीत लहंगेवाला, वीरभान व रामलुभाया सहारणी सहित भारी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
 
 
 
 

0 comments:
Post a Comment