Thursday, April 7, 2011

कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल: बागड़ी

सिरसा,(थ्री स्टार): देश की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल है। हिन्दुस्तान में कांग्रेस के शासनकाल में घोटालों की बाढ़ सी आ गई है। आलम ये है कि कांगेस सरकार में संतरी से लेकर मंत्री तक घोटालों में लिपटे हुए है। ये बात इनेलो के युवा नेता महावीर बागड़ी ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही। बढ़े हुए कलैक्टर रेट और हाऊस टैक्स की कड़ी निंदा करते हुए युवा नेता ने कहा कि जनता पहले ही महंगाई की मार से त्रस्त है ऊपर से ये बढ़े रेट व टैक्स जनता पर और अधिक बोझ बढ़ाएगी। ऐसी भ्रष्ट सरकार देश के लोकतंत्र के इतिहास में कभी देखने को नहीं मिली। प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार की जिम्मेदार मौजूदा निकम्मी सरकार है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हो रहे घोटाले इस बात का प्रमाण दे रहे है कि कांग्रेस का हर नेता बिका हुआ है और पूरी कांग्रेसी सत्ता भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है तभी भ्रष्टाचार और महंगाई को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की कांग्रेसनीत सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार के दलदल में धंस वुकी है जिससे बाहर निकलना अब कांग्रेसियों के बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजिक नेता अन्ना हजारे द्वारा शुरू किया गया आमरण अनशन निश्चित रूप से देश में नई कांति लाने का काम करेगा, जिसके फलस्वरूप आने वाले समय में इस देश के अंदर भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों के लिए कोई भी जगह नहीं बचेगी। इनेलो भी हजारे का समर्थन करते हुए पहले तहसील स्तर पर फिर राज्य स्तर पर धरना देने का निश्चय लिया है। बागड़ी ने जानकारी देते हुए कहा कि इनेलो 11 अप्रैल को बढ़े हुए कलक्टर रेट, बढ़ती हुई महंगाई, घोटालों के विरोध में तहसील स्तर पर धरना व प्रदर्शन करेगी ताकि जनता कांग्रेस के कुशासन से मुक्त हो सके।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP