Thursday, April 7, 2011

हुड्डा सरकार ने पूरे प्रदेश में समान रूप से करवाया विकास: खोसा

सिरसा,(थ्री स्टार): जिला कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक आज कांग्रेस भवन सिरसा जिला कांग्रेस प्रधान मलकीयत ङ्क्षसह खोसा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में ब्लाक प्रधान जगसीर ङ्क्षसह मिठड़ी ओढां, पवन गर्ग डबवाली, लादूराम पूनियां नाथूसरी चोपटा, सुरजीत ङ्क्षसह भावदीन सिरसा ग्रामीण, दर्शन इंदौरा कालांवाली, केहर ङ्क्षसह कम्बोज रानियां, दरबारा ङ्क्षसह डबवाली ग्रामीण, भूपेश मेहता व जगदेव ङ्क्षसह बड़ागुढ़ा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन भी उपस्थित थे। बैठक में हाल ही में चंडीगढ़ में हुई प्रदेश कांग्रेस की बैठक दौरान लिए गए निर्णयों पर चर्चा की गई और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने बारे विचार-विमर्श किया गया। ब्लाक प्रधानों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस प्रधान मलकीयत ङ्क्षसह खोसा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला व ब्लाक स्तर पर हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे हम पूरे मनोयोग से पूरा करेंगे। खोसा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम आदमी के हितों को सुरक्षा प्रदान की है और विकास के साथ-साथ समाज के हर तबके को राहत प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया है। खोसा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में विकास के जो नए आयाम स्थापित हुए हैं वे अन्य प्रदेशों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं। खोसा ने कहा कि हुड्डा सरकार ने पूरे प्रदेश में बिना किसी दलगत भेदभाव के सम्मान रुप से विकास करवाया है और उसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के आगे बढऩे के सम्मान अवसर प्रदान किए गए हैं। खोसा ने कहा कि आज प्रदेश में अमन कानून का राज है और असमाजिक तत्व कहीं भी नजर नहीं आते। उन्होंने ब्लाक प्रधानों से आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार व कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए और हर आदमी को कांग्रेस पार्टी से जुडऩे के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर हनुमान दास पटीर, जरनैल ङ्क्षसह बराड़, बलदेव ङ्क्षसह फौजी, रुपराम, संगीत कुमार, गुरचेत ङ्क्षसह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP