Monday, March 7, 2011

अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर महायज्ञ का आयोजन

सिरसा,(थ्री स्टार): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डबवाली के विधायक डा. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर विष्णु महायज्ञ का आयोजन आगामी 13 मार्च को किया जा रहा है। इस विष्णु महायज्ञ का आयोजन विधायक अजय सिंह चौटाला की दीर्घायु एवं प्राकृतिक विपदाओं के निवारण हेतु किया जाएगा। महायज्ञ के मुख्य आयोजक व्यापार सेल के उपाध्यक्ष सुरेश दड़बा होंगे। श्री दड़बा ने बताया कि इस महायज्ञ का आयोजन स्थानीय रोड़ी बाजार स्थित मोहन्ता मन्दिर के प्रांगण में प्रात: 7 बजे किया जाएगा। इस महायज्ञ में मन्दिर के आचार्य मुनीष के तत्वाधान में वद्रासूक्त तथा पुरूष सुक्तों के मंत्रों द्वारा भगवान विष्णु की अराधना की जाएगी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि इनेलो के महासचिव चन्द्र जैन उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि डा० अजय सिंह चौटाला युवा वर्ग में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने युवा वर्ग के लिए अभूतपूर्व योजनाएं लागू करवाई तथा प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं के निवारण हेतु आवाज उठाई है। इसके अतिरिक्त श्री चौटाला ने युवाओं को पार्टी में विश्ेाष अहमियत दी है जिससे युवाओं की आस्था इनेलो के साथ जुड़ी है। यज्ञोपरान्त साधु-संतों एवं ब्राह्मणों को भोजन करवाया जाएगा तथा बच्चों में टाफियां एवं लड्डू वितरित किए जाएंगे तथा युवाओं को पार्टी के साथ अधिक-से-अधिक संख्या में जोडऩे पर बल दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत जीवन सिंह जैन पार्क की सफाई की जाएगी। श्री दड़बा ने इस महायज्ञ में सभी नगरवासियों से अधिक-से-अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। इस अवसर पर सीताराम, विरेन्द्र जैन, श्रवण गुप्ता, राधेश्याम सोनी, सुरेश जैन, विजय गिल्होत्रा, पप्पू नरूला, संदीप नाटा सहित अनेकों युवा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP