Tuesday, March 22, 2011

मुख्यमंत्री हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा ने विकास के नये आयाम स्थापित किए: गोबिंद कांडा

सिरसा,(थ्री स्टार): मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश का प्रत्येक वर्ग प्रगति की ओर अग्रसर है। प्रदेश में सभी क्षेत्रों और वर्गों का समान विकास किया जा रहा है। उपरोक्त शब्द हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि गोबिंद कांडा ने हिसारिया बाजार स्थित शू-कैंप कार्यालय में जन समस्याएं सुनने के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहे। श्री कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीति और नीयत में कोई अंतर नहीं है। श्री हुड्डा के कुशल नेतृत्व में हरियाणा ने विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि हुई है, विदेशी निवेश बढ़ा है और हरियाणा का बजट 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। मुख्यमंत्री के पिछले 6 वर्ष के कार्यकाल से किसान, मजदूर, व्यापारी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और कर्मचारी सभी वर्ग प्रसन्न हैं। इस अवसर पर गोबिंद कांडा के साथ सूरत सैनी, महेन्द्र सेठी, रतन जमालिया, मोती सैनी, तरसेम गोयल, भूपेश गोयल, मुकेश सर्राफ, रानी रंधावा, नीलम शेखावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP