कार्यकत्र्ता करें पार्टी संगठन को मजबूत:खोसा
सिरसा,(थ्री स्टार): कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मलकीयत ङ्क्षसह खोसा ने कहा कि संगठन में सभी कार्यकत्र्ताओं का महत्व होता है और कार्यकत्र्ता ही पार्टी के संगठन के
लिए सबसे मजबूत कड़ी हो सकते हैं। वे आज कालांवाली की मार्कीट कमेटी में कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। खोसा ने कहा कि पार्टी कार्यकत्र्ता संगठन की मजूबती के लिए कड़ी मेहनत करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस सरकार की अच्छी नीतियां और कार्यक्रम जन-जन तक नहीं पहुंचेंगे तब तक न तो लोगों को लाभ होगा और न ही सरकार अपने उद्देश्य में सफल होगी। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने पिछले 6 साल में जितने विकास कार्य किए हैं उतने पिछले 40 साल में नहीं हुए। बैठक के बाद खोसा ने जनसमस्याएं सुनी और उनका मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश केहरवाला, दलजीत ङ्क्षसह पूर्व चेयरमैन, बलदेव ङ्क्षसह, पवन ङ्क्षजदल, सहजराम, राजकुमार बंसल, अशोक रोड़ी, भूरा ङ्क्षसह पार्षद, वेद प्रकाश, तरसेम रोड़ी, लीला ङ्क्षसह सरपंच सहित अनेक कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

0 comments:
Post a Comment