इनेलो की जिला कार्यकारिणी घोषित
सिरसा,(थ्री स्टार): इंडियन नेशनल लोकदल के राष्टï्रीय अध्यक्ष चौ. ओ३म प्रकाश चौटाला, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो प्रधान महासचिव एवं डबवाली के विधायक भाई अजय सिंंह चौैटाला, खेलरत्न व ऐलनाबाद के विधायक भाई अभय सिंह चौैटाला, विमुक्त एवं टपरीवास सैल के प्रदेश संयेाजक करतार सिंह सफर, इनेलो जिला अध्यक्ष पदम जैन से प्रकोष्ठ के जिला संयोजक धर्मपाल बालासर ने विचार विमर्श करके अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में मंत्री सिंह सिरसा को प्रकोष्ठ का जिला का वरिष्ठ उपप्रधान, शिवजी सिंह देसूजोधा, हरजिंद्र नाथ पन्नीवालामोटा, सुरजीत सिंह मंडी डबवाली, गणेश नाथ रानियां, गणपत राम जोधकां, गुरदीप सिंह नथौर, सुखदेव नाथ भावदीन को प्रकोष्ठ का उपप्रधान, हरि राम पन्नीवालामोटा को प्रधान महासचिव नियुक्ति किया गया है। औम प्रकाश भंभूर, राम लाल पन्नीवालारूलदू, जोनी लाल रानियां, कुलवंत डबवाली, जंगीर सिंह रानियां, मदन लाल सिरसा, कुलवंत नाथ रानियां को महासचिव का पद सौपंा गया है जबकि सुबे सिंह मंडी डबवाली, संत लाल पूर्व पार्षद सिरसा, सोभा राम रानियां, गुलाब नाथ दौलतपुरखेड़ा, दारा सिंह जे.जे. कॉलोनी सिरसा, अमर सिंह देसूमलकाना को सचिव नियुक्त किया गया है। नंद लाल नेजाडेलाकलां को कोषाध्यक्ष, पूर्ण चंद सिरसा को प्रचार सचिव, साहब राम मेलाग्राउड सिरसा को संगठन सचिव बनाया गया है। जिला संयोजक ने बताया कि इसी प्रकार से सुखदेव सिंह केलनियां को सिरसा, सुभाष चंद्र को ऐलनाबाद, जीत राम धनूर को रानियां, बकर सिंह जगमालवाली को डबवाली, रोहताश उर्फ भीम सुचान को हलका कालांवाली का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
0 comments:
Post a Comment