Monday, January 24, 2011

भगवान शिव शंकर को प्रसन्न करने के लिए रूद्राभिषेक जारी

सिरसा,(थ्री स्टार): शिव शक्ति यज्ञ समिति द्वारा नव वर्ष एवं माघ के पावन महीने में भगवान शिव शंकर को प्रसन्न करने तथा विश्व शांति की स्थापना के लिए 31 दिवसीय भगवान शिव का रूद्राभिषेक तथा महामृत्युन्जय स्तोत्र के पाठ के आज सातवें दिन मुख्य यजमान के रूप में प्रमुख समाजसेवी प्रवीन मिढा ने अपने परिवार सहित भगवान शंकर तथा प्रतिष्ठित देवताओं का विधिवत पूजन किया। यह जानकारी देते हुए शिव शक्ति यज्ञ समिति के संस्थापक पं० विजय शर्मा एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य व शिव शक्ति यज्ञ समिति के शहरी प्रधान पं० परीक्षित शर्मा ने बताया कि भगवान शंकर का सरसों का तेल से अभिषेक करने से दुश्मन से छुटकारा मिलता है। उन्होंने बताया कि इस 31 दिवसीय पाठ की पूर्ण आहुति आगामी 17 फरवरी वीरवार को प्रात: 10 दी जाएगी। पं० शर्मा ने बताया कि चतुर्थी के व्रत पर तिल दान करने, तिल खाने व तिल द्वारा स्नान करने का शास्त्रों में विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि मुख्य यजमान के रूप में नगर का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है तथा भगवान के इस दरबार में छोटे-बड़े में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं रखा गया है। इस अवसर पर पं० दीपांशु शर्मा, पं० फल्गुराम, पं० पवन शास्त्री जमाल वाले, पं० घनश्याम, पं० राजू, अरूण खजांची, सतपाल जोशी, संजीव लूथरा, सज्जन कुमार सोनी, कमल जैन, महेन्द्र मग्गु, भूपेन्द्र, सतीाश मेहता, संतोष नरूला, मिलन शास्त्री, विनोद शर्मा, बलवीर सोनी, पं० दुलीचन्द, बलवीर सोनी व मनोहर जैन सहित अन्य भक्तगण उपस्थित थे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP