Monday, January 24, 2011

पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला 30 को लेंगे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक

सिरसा,(थ्री स्टार): इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओ३म प्रकाश चौटाला आगामी 30 जनवरी रविवार को जिला सिरसा के हलका सिरसा की बैठक प्रात : 10 बजे जिला पार्टी कार्यालय चौ. देवीलाल सदन डबवाली रोड़ सिरसा में लेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन ने बताया कि इसी प्रकार दोपहर 12 बजे हलका कालांवाली के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक को भी पार्टी कार्यालय चौ. देवीलाल सदन सिरसा में संबोधित करेंगे। इसके पश्चात 3 बजे हलका डबवाली की बैठक को मंडी डबवाली में संबोधित करेंगे। श्री जैन ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में समयानुसार पहुंचकर अपने प्रिय नेता के विचार सुनें। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चौ. ओ३म प्रकाश चौटाला बैठकों में देश व प्रदेश की ताजा राजनीतिक स्थिति के बारे में बताएंगे वहीं पार्टी संगठन को मजबूत करने हेतू आवश्यक दिशा- निर्देश देगें।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP