Monday, February 20, 2012

धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

सिरसा,(थ्री स्टार): स्थानीय नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रात: 5 बजे से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना आरम्भ कर दी गई तथा बम भोले के नारों से मंदिर गंूज उठा। सभी शिवभक्तों ने पूरी मस्ती में झूमते ही महाशिवरात्रि का जश्न मनाया। तत्पश्चात प्रसाद के रूप में खीर एवं फल बांटे गए। यह जानकारी देते हुए सेवादार अनिल सोलंकी ने बताया कि आज सारी रात भोलेनाथ की पूजा की जाएगी जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

0 comments:

  © CopyRight With ThreeStar

Back to TOP